Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: होली खेलते हुए महिला छत से गिरी

file photo
Ad

हल्द्वानी: होली के दिन लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक हादसा हुआ है। एक महिला पैर फिसलने के वजह से छत से नीचे गिर गई। उन्हें हल्द्वानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार लालकुआं के गांधी नगर वार्ड नंबर 2 में महिलाओं का समूह होली के त्योहार के जश्न में डूबा था। इसी दौरान एक महिला अपना संतुलन खो बैठी और छत से नीचे गिर गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिला को निजी वाहन से हल्द्वानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान धना देवी पत्नी पूर्व सैनिक किशन सिंह तुलेड़ा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद खुशियों का माहौल टेंशन में बदल गया। सभी ईश्वर से कामन्ना कर रहे हैं कि महिला जल्द स्वास्थ होकर घर वापस लौटे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top