Dehradun News

उत्तराखंड:पति संग बाजार गई पत्नी प्रेमी के साथ बाइक में हुई फरार, देखता रहा गया 12 साल का बेटा

Ad

देहरादून: राजधानी में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला बाजार तो अपने पति के साथ लेकिन वहां से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नी अपने प्रेमी के बाइक में बैठकर फरार हो गई। मामला देहरादून जिले के विकास नगर का है। महिला के पति द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीडित ने बताया कि वह विकास नगर क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने 12 साल के बेटे, 7 साल की बेटी व पत्नी के साथ देहरादून पलटन बाजार आया था। तहसील चौक पर उसने अपने बच्चों और पत्नी को उतारा और कार पार्क करने के बाद जब वह वापस लौटा, तब उसने देखा तो उसके 12 साल के बेटे को चोट लगी हुई थी। बच्चे ने पिता को बताया कि एक बाइक में युवक आया जिसने मम्मी को अपनी बाइक में बैठाया और भाग गया। मां को रोकने के दौरान ही बच्चे के चोट लग गई।

पीड़ित पति ने महिला को भगाकर ले जाने वाला युवक का नाम अमित कुमार बताया जो मूल रूप से सहारनपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। प्रेमी पहले महिला के घर के पास पहले किराए पर रहता था। पुलिस द्वारा बताया कि महिला पहले भी युवक के साथ भाग चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top