Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या,छोटे बेटे ने संपत्ति के लालच में रेता गला

ल्द्वानी: शहर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामला टीपीनगर चौकी एरिया के तहत करायल जौलासाल गांव का है। बुजुर्ग महिला का चाकू से गला रेत दिया गया। घटना के दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। मामले की सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शान्तनु पराशर, टीपीनगर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतका के छोटे बेटे से पूछताछ की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। महिला को किसी और ने नहीं बल्कि उसके छोटे बेटे ने जमीन के लालच में मारा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। करायल जौलासाल गांव में एक 66 वर्षीय महिला का शव कमरे में बरामद हुआ। हीरा देवी के बड़े बेटे रविंद्र सिंह साही ने बताया कि वह आज सुबह जब मार्निंग वाक से लौटा तो मां खून से लथपथ कमरे में पड़ी थी। उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पूछताछ का दौर शुरू हुआ।

छोटे बेटे राहुल साही की तो वह कभी कुछ कभी कुछ जानकारी देने लगा। इसके बाद पुलिस को उसपर शक होने लगा। पुलिस ने राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला। सामने आया है मृतक महिला के पति के पास करीब दो बीघा जमीन है। बड़ा बेटा रविन्द्र भी फौज से रिटायर हो गया है। वहीं छोटा बेटा राहुल लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। मृतक महिला के पति का नाम आर्मी से कैप्टन रिटायर राजेन्द्र सिंह साही है। वह शनिवार शाम में नैनीताल रोड के पास किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर पर पत्नी हीरा देवी व अन्य लोग मौजूद थे। सुबह आठ बजे करीब छोटी बेटी अंजली ने पिता को फोन कर बताया कि मां को किसी ने मार दिया है।

 

To Top