Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डबल वैक्सीन धमाका, लकी ड्रॉ में महिला ने जीता मोबाइल, आपके पास भी है मौका

Ad

हल्द्वानी: वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वालो को लाटरी निकाल कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व संत्वना पुरूस्कार दे कर पुरूकृत किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी प्रथम चरण में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने वालो को 10 हजार लाटरी पर्चीया वितरित कि थी जिसमे से बुधवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रीति प्रियर्दशनी द्वारा लाटरी निकाली गई। जिसमें प्रथम पुरूस्कार सबाना का मोबाईल, द्वितीय आदित्य कुमार डिनर सैट, तृतीय खीमानन्द जोशी प्रेशर कुकर निकला अन्य सात लोगो के नाम सांत्वना पुरूस्कार हॉटकेश निकाले। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी लाटरी विजेता को 13 दिसम्बर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वालो की अगली लाटरी 16 दिसम्बर को निकाली जायेगी। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने जनपद में सभी लोगो से कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top