Dehradun News

शर्मनाक: उत्तराखंड में भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला के साथ कई सालों से दुष्कर्म कर रहा था बाबा

File Photo
Ad

देहरादून: देवभूमि से एक और दुष्कर्म जैसे घिनौने काम का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने एक कथित बाबा पर आरोप लगाया है। आरोप है कि बाबा भूत प्रेत का डर दिखा कर उसके साथ 14 साल की उम्र से दुष्कर्म कर रहा है। महिला का कहना है कि बाबा ने उसकी बेटियों के साथ भी इस गंदी हरकत को अंजाम दिया है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के डालनवाला थाने में महिला ने तहरीर दी और बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर उसके परिवार से परमानंद पुरी उर्फ प्रवीण गुजराल का मिलना जुलना था। कथित तौर पर खुद को बाबा बताने वाले इस व्यक्ति का घर पर भी आना जाना था। महिला ने बताया कि वह 14 साल की उम्र से उसे जानती है। छोटी उम्र में ही एक बार उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

जब महिला ने ये बात घरवालों को बताने को कहा तो बाबा ने उसे भूत प्रेत के डर से डरा दिया। जिसकी वजह से वह चुप रही। इसका फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म करना जारी रखा। बड़े होने के बाद बाबा के कहने पर माता पिता ने एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से शादी करा दी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां (वर्तमान में एक आठ साल और दूसरी चार साल की है) हुईं।

महिला का आरोप है कि परमानंद पुरी ने उसकी बेटियों के साथ भी गंदी हरकत की है। ताज्जुब की बात ये है कि उसकी पत्नी भी इसमें उसके साथ है। महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई और थाने में तहरीर दे दी। जिसके बाद कथित बाबा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने जानकारी दी और बताया कि इस मामले में परमानंद पूरी और उसकी पत्नी पूनम गुजराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top