Election Talks

संध्या डालाकोटी का टिकट कटने से नाराज महिला कांग्रेस! अध्यक्ष ने प्रचार करने से किया इनकार

Ad

देहरादून: विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद अब प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। सभी दल अपनी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए जुड़ गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महिला कांग्रेस पार्टी हाईकमान के इस फैसले से नाराज है कि उन्होंने मातृशक्ति की अनदेखी की है। महिला कांग्रेस का कहना है कि हाईकमान ने मातृशक्ति के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों में से मात्र एक सीट महिला को दी गई है। साथ ही लालकुआं से संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनका टिकट काट दिया गया। इसके अलावा ज्वालापुर सीट से बरखा रानी को टिकट काटने पर भी महिला कांग्रेस दुखी है। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में जुटने से भी कतरा रहे हैं।

देहरादून महानगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश रमन भी काफी नाराज चल रही हैं। उन्होंने खुद को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के समक्ष भी अपना विरोध दर्ज किया है। उनका कहना है कि वह पार्टी का प्रचार भी नहीं कर रही है। कमलेश रमन ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता जब तक उनसे बात नहीं करेंगे। वह पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा दर्जनों महिला कार्यकर्ता हाईकमान के फैसले से दुखी हैं।

गौरतलब है कि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं को लेकर भी कई सवाल उठा रही है। कमलेश रमन ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40% टिकट देने की बात कही थी। लेकिन कांग्रेस ने उत्तराखंड में केवल 5 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। हो ना हो, लेकिन कांग्रेस हाईकमान और कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व के लिए महिला कांग्रेस को मनाना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top