Sports News

इंग्लैंड में महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

Ad

IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला भारत ने 97 रन से जीता था। अब तीसरा मैच 4 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक रन बनाए। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स और अमनजोत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतक जड़े। जेमिमा ने 63 रन और अमनजोत ने भी नाबाद 63 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। उनके तीन विकेट 17 रन पर ही गिर गए। हालांकि टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स ने थोड़ी वापसी की कोशिश की…लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। टैमी ने 54 और एमी ने 32 रन बनाए। अंत में सोफी एक्लेस्टोन ने 35 रन जरूर बनाए लेकिन इंग्लैंड की टीम 157 रन तक ही पहुंच सकी।

भारत की ओर से श्री चरणी ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और अमनजोत को एक-एक विकेट मिला। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत रही और अब वह सीरीज जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top