Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सिलेंडर का झंझट होगा खत्म,शहर में शुरू हुआ गैस पाइप लाइन बिछाने का काम

Ad

हल्द्वानी: शहर की जनता को अब गैस की गाड़ी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। करीब 200 करोड की लागत से बनने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना का शनिवार को विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत और मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट द्वारा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं को जल्द गैस सिलेन्डरों से मुक्ति मिलने वाली है। परियोजना के तहत कठघरिया से एचपीसीएल द्वारा गैस लाइन बिछाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि इसका लाभ लोगों को जल्द ही मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad


मेयर डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार धर्मेन्द्र प्रधान तथा सांसद अजय भटट का आभार व्यक्त करते किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी महानगर के साथ ही लालकुआं लोगों के लिए यह गैस पाइप लाइन परियोजना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि जिले के 26 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को गैस एजेन्सियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलने वाली है। कठघरिया से एचपीसीएल की गैस पाइप लाइन बिछनी शुरू हो गई है जो कठघरिया से दमुवांढूगा, नैनीताल रोड से मंगलपडाव होते हुए लालकुआ से रुद्रपुर को जायेगी। उन्होने बताया कि गेल की पाइप लाइन छतरपुर तक आई है, छतरपुर में एचपीसीएल अपना वितरण प्लांट बनायेगा।

गैस पाइप लाइन पंतनगर, लालकुआं होते हुए स्टील की 12 इंच गैस पाइप लाइन मंगलपडाव तक आयेगी। मंगलपडाव से 8 इंच की पाइप लाइन कालूसिद्व मन्दिर होते हुए कठघरिया चैराहे, पंनचक्की-डिग्री कॉलेज होते हुये वापस कालूसिद्व मन्दिर में उसी पाइप लाइन से जुड़ जायेगी, इससे पूरा सर्किल बन जायेगा। इसके बाद एचपीसील कालोनी के हिसाब से अलग-अलग व्यास की प्लास्टिक की गैस पाइप लाइन बिछायेगा। इस पाइप लाइन से गैस कनैक्शन दिये जायेंगे। उन्होने बताया कि यह योजना काफी महत्वपूर्ण है, आने वाले कुछ समय में यह धरातल पर अपना आकार लेगी।


अपने सम्बोधन में उपाध्यक्षा कुमाऊ मण्डल विकास निगम रेनू अधिकारी ने कहा कि इस योजना से पाइप लाइन के जरिये घर-घर मे गैस की आपूर्ति होने का सीधा लाभ गृहणियों तथा महिलाओं को मिलेगा। इससे उनके समय की बचत होगी तथा महिलायें स्वस्थ्य भी रहेेंगी। वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि इस गैस पाइप लाइन परियोजना को लेकर जनमानस में काफी उत्साह है। क्षेत्र के लोग इस परियोजना का बेसबरी से इंतजार कर रहे है। उन्होने बताया कि आगामी 2022 तक लोगो को पाइप लाइन के जरिये गैस मिलने लगेगी। पाइप लाइन से गैस मिलने से गैस खर्च 40 प्रतिशत तक कम हो जायेगा। एचपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्कर्ष सिह का कहना है दिसम्बर 2022 मे हल्द्वानी के सभी लोगो का गैस पाइप लाइन से गैस कनैक्शन दे दिया जायेगा। उन्होने बताया कि पाइप लाइन से मिलने वाली गैस के दाम कम होते है। पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति मे ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी बचता है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top