Uttarakhand News

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड: सुशील कुमार की चल रही तलाश, उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका

Ad

देहरादून: दिल्ली के 23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन सागर की हत्या के मामले की चर्चा पूरे देश में चल रहे हैं। फिलहाल अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में मारपीट के बाद सागर की मौत हो गई थी। इस मामले में ओलंपियन सुशील कुमार का नाम सामने आया है और उसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। ताजा जानकारी ये सामने आ रही है कि सुशील कुमार उत्तराखंड में छिपे हैं। हरिद्वार में एक बड़े आश्रम में छिपे होने की आशंका है। पुलिस ने आश्रमों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को करीब 20 लोगों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पहलवान सुशील कुमार व उसके करीबियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। उन्हें इनपुट मिला है कि सुशील पहलवान की लोकेशन बार-बार बदल रही है। पकड़े जाने के डर से वह ऐसा कर रहे हैं। अब वो हरिद्वार के एक बड़े आश्रम में छिपे हो सकते हैं। कुछ दिन पहले उनकी लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी। इसके बाद से खुफिया विभाग के साथ जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। सुशील कुमार की तलाश के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। टीमें संभावित आश्रमों की जांच में जुट गई हैं। सुशील कुमार हरिद्वार स्थित एक बड़ी फार्मा कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एसएसपी हरिद्वार सेंथल अवूदई कृष्णराज एस के मुताबिक दिल्ली पुलिस या किसी भी एजेंसी से सुशील कुमार के हरिद्वार में होने का उनको कोई इनपुट नहीं मिला है। मामला हाईप्रोफाइल है और इसलिए अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

 छत्रसाल में लगे सीसीटीवी फुटेज, गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रिंस दलाल और घायल पहलवान अमित व सोनू से पूछताछ के बाद 10 आरोपियों की ही पहचान हो पाई है। इससे पहले सुशील कुमार की सुंदर भाटी, काला जठेड़ी व लारेंस बिश्नोई जैसे बड़े गैंगेस्टर से सांठगांठ की बात भी सामने आई थी। इसके बाद सुशील कुमार द्वारा कई साल पहले आइटीओ स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहलवान प्रवीण को पीटने का मामला भी समाने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top