National News

कार के अंदर नोएडा से मथुरा तक युवती के साथ होता रहा गैंगरेप

Ad

नई दिल्ली: रेप से जुडे मामले कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे है। पूरे देश में विरोध चल रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने की बात कही जा रही है लेकिन रेप जैसी घटनाएं फिर भी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर कार के अंदर महिला के साथ गैंगरेप किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कठुआ और उन्नाव एक युवती से एक्सप्रेस वे पर चलती कार में दुषकर्म किया गया। युवती के साथ कार के अंदर नोएडा से मथुरा तक दरिंदगी होती रही। दो लोगों ने एक होंडा सिटी कार के अंदर युवती को बुरी तरह प्रताड़ित किया। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान आरोपियों के कार की खिड़कियां काले कवर से ढ़की हुई थीं। एक्सप्रेस वे पर चलती कार में बलात्कार के दौरान कार को कई बार रोका भी गया।

इस घटना के बाद युवती पूरी तरह से डरी हुई है।युवती ने पुलिस को बताया कि  बलात्कारी सलमान और साजिद उसे अगवा करने के बाद लांग ड्राइव पर जाने की बात कर रहे थे। युवती के साथ हैवानियत के दौरान दोनों आरोपियों ने कई बार कार रोकी। टोल केंद्र पर पहु़ंचने के दौरान आरोपी युवती के मुंह में कपड़ा डाल देते थे और उसे सीट के नीचे झुका देते थे। वह मथुरा में अपने साथ एक और दोस्त को लेने की बात कर रहे थे। साथ ही दोनों ने अपने इस दोस्त से फोन पर बात भी की हालांकि युवती इस दोस्त का नाम नहीं जान सकी।

मथुरा एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, हमने आरोपियों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच कर रहे हैं। महिला मेरठ की रहने वाली है और ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। वह शहर में ही किराए के घर में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि मलिक ने उसे पहले भी घर पर छोड़ा था, इसी वजह से वह उससे लिफ्ट लेने में हिचकिचाई नहीं।

महिला ने बताया कि दोनों ने कार के भीतर स्टीरियो की आवाज को बढ़ा दिया और उसके साथ रेप किया। वहीं दोनों आरोपियों का कहना है कि महिला उनके साथ आगरा एक दोस्त की शादी में जा रही थी। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं दोनों आरोपियों ने अपने उपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top