Sports News

कभी टेंट में बताए थे दिन, अब यशस्वी जायसवाल ने सबसे तेज हजार रन बनाकर इतिहास रचा

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज़ में 4-1 से मात दे दी है। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारत को जीत मिली है। इस सीरीज़ में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए और कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। यशस्वी जायसवाल ने पांचवे टेस्ट में 29 रन बनाते ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने रिकॉर्ड अपने नाम किया। यशस्वी को 1000 रन पूरे करने के लिए 9 मैचों की जरूरत पड़ी।

इसके अलावा वह मौजूदा आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 साइकिल में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब तक 9 मैचों में जायसवाल 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में दो दोहरे शतक निकले। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में भी चुना गया।

साल 2023 में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अब तक का सफर शानदार रहा है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जमाया था। यशस्वी जायसवाल की क्रिकेटर बनने के लिए संर्घष का सामना किया है। वो मुंबई में टैंट में भी रहे हैं। वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 16 पारियों में 1028 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से तीन शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 9 पारियों में 712 रन बनाए। एक सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर के बाद दूसरे स्थान पर है। गावस्कार ने अपने करियर में दो बार एक टेस्ट सीरीज़ में 700 से ज्यादा रन बनाए थे।

To Top