Uttarakhand News

हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय संकल्प रैली, यशपाल आर्य ने कहा मैं अयोध्या में वापस आया हूं

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनावों में अपनी तैयारियों को दिखाने के लिए रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस की विजय संकल्प रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान जनसभा में पहुंचे लोगों को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में केवल महंगाई बड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अफसरशाही पर कोई कंट्रोल नही है। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में कहा कि मैं अयोध्या में वापस आया हूं और जिस तरह राम जी ने रावण को हराया था, उसी तरह कांग्रेस भाजपा को २०२२ के चुनावो में मात देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं से नौकरी का वादा किया था लेकिन एक भी कार्य पूरा नहीं किया है। महंगाई में मध्यवर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी और सरकार लगातार जनता की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top