Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी, नैनीताल समेत 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम ने करवट ली तो नैनीताल से भी ठंडा हो गया हल्द्वानी
Ad

हल्द्वानी: राज्य में मॉनसून थोड़ी देरी से जाएगा। उत्तराखंड में बीच-बीच में बारिश का दौरा जारी है। गर्मी के बीच तेज बारिश लोगों को चौका रही है। हल्द्वानी में रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ। गर्मी के साथ दिन की शुरुआत हुई तो खत्म बारिश के साथ हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम पर जिला प्रशासन की भी नजर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों को अलर्ट रहने के अलावा मोबाइल ऑफ स्विच ऑफ नहीं करने को कहा गया है। इस साल पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने काफी नुकसान किया है। भूस्खलन होने से कई मार्ग हुए हैं। इसके अलावा कई यात्री हादसे का भी शिकार हुए हैं। वहीं उत्तराखंड में इस साल 15 दिन देरी से मॉनसून विदा होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 से 17 मई के बीच दोबारा मानसून सक्रिय हुआ है और इस वजह से मॉनसून का देरी से जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top