Uttarakhand News

देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी

Ad

देहरादून– उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड में सितंबर माह में अब तक 91.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 116.2 एमएम से 21 फीसदी कम है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को रुद्रपुर में 61, घाट में 36, अल्मोड़ा में 17 और जौलीग्रांट में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। देहरादून में भी गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामने करना पड़ा । गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का 34.8, मुक्तेश्वर का 22.5 और नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आपको बता दे कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में 10 तारीख से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है जिससे कई जगह लैंडस्लाइड और सड़के बंद होने की सूचनाओं भी मिली है वही नदियों का जल स्तर भी लगातार बढ़ा है मौसम विभाग के अलर्ट बाद आपदा प्रबंधन टीम समेत जिले की सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top