Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 11 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand Weather Updates: Heavy Rainfall alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह घरों और सड़को पर पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और एक बार फिर राज्य के पांच जिलों में आज 11 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं जगहों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। ( Uttarakhand Weather Updates )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। तो वहीं कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ( Yellow alert issued )

मौसम विभाग की चेतावनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ पर सावधानी से चलें और नदी किनारे जाने से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top