National News

रिंकू सिंह को योगी सरकार ने बनाया बेसिक शिक्षा अधिकारी, पढ़ाई का सच जानकर हो जाएंगे हैरान?

Ad

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से वे अपने विवाह को लेकर सुर्खियों में रहे हैं खासकर लखनऊ के एक होटल में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की रस्म पूरी करने के बाद। इस मौके पर क्रिकेट जगत और राजनीति की कई हस्तियां मौजूद थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

अब योगी सरकार ने रिंकू सिंह को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी का ऑफर दिया है। 25 जून 2025 को जारी आदेश के अनुसार रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि रिंकू को मेडिकल समेत सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

पढ़ाई को लेकर उठे सवाल
हालांकि रिंकू सिंह की नियुक्ति के बाद लोगों के बीच यह सवाल भी उठने लगे हैं कि रिंकू की शिक्षा क्या है? जानकारी के अनुसार रिंकू ने केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और 9वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़कर उन्होंने काम करना शुरू किया…लेकिन क्रिकेट को कभी छोड़ा नहीं। अब वह आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 13 करोड़ रुपए में रिटेन होने का गौरव हासिल किया।

उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज पेशे से वकील हैं और वर्तमान में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

शादी की तारीख स्थगित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होनी थी। इसके लिए होटल भी बुक किया गया था…लेकिन व्यस्त शेड्यूल के चलते शादी को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।

रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर

अलीगढ़ के इस युवा खिलाड़ी ने इंटरनेशनल स्कूल विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जगह बनाई और 2023 में पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरीं। रिंकू अब तक भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top