Nainital-Haldwani News

परीक्षा देने हल्द्वानी आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,अब कौन करेगा भाई-बहन की परवरिश…

Ad

हल्द्वानी: पहले के जमाने में शुभ अशुभ को आज से कहीं ज्यादा तरजीह दी जाती थी। लेकिन अब तो इस कलयुगी दुनिया में कब कौन सी घड़ी अशुभ बन जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही एक अशुभ घटना फिर से सामने आई है। दरअसल परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी आ रहा दढ़ियाल निवासी युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि युवक के पिता की पांच साल पहले ही मृत्यु हुई थी। ऐसे में परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक रामपुर के दढ़ियाल का रहने वाला निक्की चौहान पुत्र रामोतार सिंह का एसएससी सीजीएल की परीक्षा का सेंटर हल्द्वानी में पड़ा था। वह सोमवार सुबह लगभग सात बजे अपने दोस्त सोनू पुत्र अमरपाल सिंह उर्फ बवली के साथ हल्द्वानी के लिए निकला था। इसी दौरान मुरादाबाद नैनीताल मार्ग पर स्थित उत्तराखंड के बरैनी गांव के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर तेज होने के कारण बाइक सवार युवक ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक आगे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में निक्की चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। निक्की के दोस्त सोनू को गंभीर चोच आई हैं। बता दें कि जब घटनास्थल पर चीख पुकार मची तो राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की क्रिया शुरू की।

इस घटना से निक्की के गांव में मातम छा गया है। हादसे की सूचना पाकर परिजन और गणमान्य लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। दुख की बात ये है कि अब से पांच साल पहले मृतक निक्की के पिता की मौत हो चुकी है। अब इस घटना के बाद मृतक के भाई और बहन का रो – रोकर बुरा हाल है। अब बहन और भाई की परवरिश कौन करेगा, इसे लेकर भी गांव में निराशा का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top