Nainital-Haldwani News

कितना पुराना है आपका रसोई गैस कनेक्शन, हल्द्वानी में घर-घर जाकर होगा सत्यापन

Ad

हल्द्वानी: रसोई गैस कनेक्शन को लेकर एक जरूरी खबर है। दरअसल अब घर घर जाकर रसोई गैस कनेक्शन का सत्यापन किया जाएगा। कनेक्शन की जांच में कई सिरों को देखते हुए परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं से शुल्क भी वसूले जाने का प्रावधान है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन व कुमाऊं मंडल विकास निगम रसोई गैस कनेक्शनों का घर घर जाकर सत्यापन करेंगे। जिसके लिए निजी फर्म के साथ अनुबंध किया गया है। फर्म के माध्यम से ही रसोई गैस कनेक्शन के कार्य को पूरा किया जाएगा। फर्म के प्रतिनिधि घर घर जाकर रसोई गैस चूल्हे की जांच करेंगे।

गौरतलब है कि फर्म द्वारा ना सिर्फ गैस चूल्हे की जांच बल्कि पाइप रेगुलेटर का परीक्षण भी किया जाएगा। इसके तहत देखा जाएगा कि गैस पाइप व रेगुलेटर आईएसआई प्रमाणित उपयोग में लाया जा रहा है या नहीं। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं की सेफ्टी के लिहाज से भी यह परीक्षण जरूरी है।

हल्द्वानी इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा ने जानकारी दी और बताया कि साल 2017 से पहले के कनेक्शनों की जांच की जानी है। हल्द्वानी काठगोदाम गैस एजेंसी के करीब 41000 से अधिक कनेक्शन में से 25000 कनेक्शन साल 2017 से पहले के हैं। बता दें कि इस परीक्षण के लिए उपभोक्ताओं को ₹236 चुकाने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top