Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पलक झपकते ही साफ कर देता था बाइकें

Ad

Haldwani news: Haldwani police: हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रामपुर निवासी ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी कोतवाली और बनभूलपुरा थाने में पुलिस ने बाइक चोरी के पांच मुकदमे दर्ज किए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पड़ताल की तो 23 साल के साहिल को एफटीआई रोड मेडिकल चौकी से चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ मेंं उसने स्वीकार लिया है कि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं को भी उसी ने अंजाम दिया है। उसने बताया कि वह एक बाइक को दूर खडी करता था और दूसरी बाइक को चुरा ले जाता था। इसके लिए उसने एक मास्टर चाबी भी बनवाई थी। और जल्द ही वह चोरीं की गई बाइकों को बेचने वाला था।

रामपुर जिले में तीन मुकदमे दर्ज हैं

आरोपित मूल रूप से यूपी के रामपुर जिले के गांव अजीतपुर थाना सिविल लाइन का निवासी है। और आजकल बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर में किराये पर रहता है। यहां वह रंगाई-पुताई का काम करता है। बता दें कि आरोपित के खिलाफ यूपी के रामपुर जिले में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित पर थाना सिविल लाइन रामपुर में आर्म्स एक्ट समेत दो मुकदमे और थाना गंज रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top