Uttarakhand News

उत्तराखंड के युवा की क्रिकेट मैच खेलते वक्त नोएडा में हुई मौत, परिवार में शोक की लहर

Ad

Engineer died during a cricket match in Noida:- नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र से एक खबर सामने आई है, जहां क्रिकेट खेल रहे युवक की अचानक मृत्यु से परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। दरअसल, नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे स्थित स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान, रन के लिए भागता हुआ, एक युवा अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ा। पेशे से इंजीनियर, इस युवा को लोग इलाज के लिए तत्काल जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसकी जांच अभी जारी है। साथी खिलाड़ियों के अनुसार, युवा की आकस्मिक मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

36 वर्षीय विकास नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली के रोहिणी में रहते थे। विकास नोएडा की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। रविवार सुबह वह अपने साथियों के साथ नोएडा के सेक्टर-135 में स्थित क्रिकेट मैदान पर मैच खेलने गया थे। मैच में बल्लेबाजी के दौरान रन लेने के लिए दौड़ते वक्त, विकास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। विकास नेगी के अचानक बेहोश होने से मैदान में उपस्थित लोग घबरा उठे। इस बीच उनके साथी उन्हें तत्काल जेपी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। क्रिकेट खेलते समय विकास की अचानक मौत से उसके परिवार वाले और साथी भी हैरान हैं। उनके घरवालों ने बताया कि पूर्व में विकास को कोविड हुआ था, जिसके बाद वो कमजोर हो गये थे। विकास के घरवालों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। उनकी आकस्मिक मृत्यु के कारण पूरे परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top