Dehradun News

उत्तराखंड की सड़कों पर अय्याशी का नतीजा, बॉबी कटारिया की संपत्ति होगी कुर्क

Ad

देहरादून: किमाड़ी क्षेत्र में बीच सड़क पर बैठकर शराब पीते हुए बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल हुआ तो सब तरफ उसकी चर्चाएं शुरू हो गईं। लेकिन इसी वीडियो के बाद से बढ़ी कटारिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बॉबी कटारिया की अग्रिम जमानत याचिका भी रद्द कर दी गई है। ऐसे में उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अदालत में याचिका दायर की थी। मगर उसे खारिज कर दिया गया है। पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी हुई हैं। माना जा रहा है कि किसी भी दिन उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इधर, सोमवार से उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू हो रही है।

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस को बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी मिल गया था। मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। बयान के लिए उसे बुलाया भी गया मगर कोई जवाब नहीं आया। उधर, दिल्ली पुलिस ने भी विमान में सिगरेट पीते उसके वीडियो के बाद एक लुकआउट नोटिस जारी किया है। देहरादून पुलिस ने कटारिया पर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top