Viral

अजब-गजब: बुजुर्ग महिला की उम्र 101 साल, दिया 17वें बच्चे को जन्म

Ad

नई दिल्ली: इटली में 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर दुनिया के साथ-साथ विज्ञान को भी हैरान कर दिया। एक उम्र में बाद महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है, जिसके चलते वे उसके बाद मां नहीं बन पाती लेकिन इस महिला ने इस तथ्य को गलत साबित कर दिया। उसने 9 पौंड के बच्चे को जन्म दिया है जो पूरी तरह से स्वस्थ है। 101 साल की उम्र में मां बनी अनातोलिया व्हर्टाडेला ने 17वें बच्चे को फ्रांसिस्को को जन्म दिया है। इससे पहले हाल ही में 67 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर सभी को चौंका दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला ने ईश्वर को किया धन्यवाद 

16 बच्चों को जन्म देने के बाद उनका डिम्बग्रांथि कैंसर के कारण बेकार हो गया था। महिला ने तुर्की के एक निजी क्लीनिक में डा.एलेक्जेंड्रो पोपोलिकि से अपना अंडाशय प्रत्यारोपित करवाया और इस प्रत्यारोपण के बाद इतने उम्र में आकर बच्चे को जन्म दिया। महिला द्वारा इतने उम्र में अंडाशय ऑपरेशन से बहुत सारे विवाद खड़े हो गए है। परिपक्व उम्र में अंडाशय का ऑपरेशन करवाना यूरोपीय कानूनों के तहत अवैध माना जाता है। व्हर्टाडेला ने इस बच्चे के जन्म को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं। उन्होंने बताया कि 16 बच्चों को जन्म देने के बाद वह 48 साल की उम्र में खुद को डिम्बग्रांथि कैंसर की वजह से बेकार व दंडित महसूस करती थीं, लेकिन एक बार फिर से मां बनने के बाद वह बेहद गौरवानवित महसूस कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top