Regional News

अज्ञान वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ऊधमसिंह नगर: तेज रफ्तार फिर एक जिंदगी पर भारी पड़ी। शहर में  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक प्राइवेट स्कूल में ड्राइवर था। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर निवासी जशपाल (24 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह हिम्मतपुर स्थित ग्रेट मिशन स्कूल की बस चलाता था। वह रविवार सुबह अपनी बहन से मिलने मालधन गया। वह बाइक पर अकेला था। उसी रात वापस लौटते समय रामनगर रोड स्थित ध्यानी फार्म के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों ने फैरन 108 108 एम्बुलेंस सेवा बुला  उसे एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। जशपाल की चार बहन हैं। वह सबसे छोटा था।

To Top