National News

अनिल बैजल को मिलेगी दिल्ली के उपराज्यपाल की कुर्सी

Ad

नई दिल्ली- दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से नजीब जंग के इस्तीफे के बाद  राष्ट्रपति भवन ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अनिल बैजल को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया गया है।  राष्ट्रपति भवन से आए बयान के अनुसार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पद से नजीब जंग के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह श्री अनिल बैजल को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के साथ प्रभावी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले हफ्ते नजीब जंग ने परिवारिक कारणों के चलते उपराज्यपल के पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले तोनजीब जंग के कदम को उनके आप पार्टी के विरध से जोड़ा गया लेकिन बाद में उन्होंने इससे अफवाह बता कर इस्तीफे की असली वजह बताई। दिल्ली की राजनीति में नजीब जंग और सीएम ्अरविंद केजरीवाल की तीखी नोकझोक के लिए मीडिया में काफी सुर्खिया बटोरती थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top