National News

मेट्रो में बनाया वीडियो तो आपको उतारा भी जा सकता है… दिल्ली में इस बात का ख्याल रखें

Ad

नई दिल्ली: मेट्रो में रील बनाने वालों को डीएमआरसी ने झटका दिया है। मेट्रो में रील बनाने पर पाबंदी लग गई है।  मेट्रो में रील या कोई वीडियो बनाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसके तहत 200 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो में रील या किसी तरह का वीडियो ना बनाएं। कुछ समय से मेट्रो में रील बनाने के मामले बढ़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे मेट्रो में यात्रा करने वालों के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।  गाना गाते व डांस करते हुए रील बनाने की वजह से यात्रियों में विवाद भी होता है। इसके अलावा कुछ अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।  

डीएमआरसी ने साफ किया है कि मेट्रो में रील बनाने की शिकायतें मिलने पर ट्रेन आपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर या सुरक्षा कर्मी यात्री को ट्रेन से उतार सकते हैं। इसके अलावा 200 रुपये के जुर्माने का भी प्रविधान है। यात्री की गलती के अनुसार जुर्माना या काउंसलिंग की जा सकती है।

DMRC ने  कहा है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान कोई भी वीडियो रिकॉर्ड न करें।  दिल्ली मेट्रो के अंदर रील, डांस वीडियो या ऐसी कोई भी वीडियो रिकॉर्ड करना सख्त मना है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ता कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top