National News

अभी 1000 के नए नोट लाने का कोई इरादा नही-अरुण जेटली

Ad

नई दिल्ली- नोटबंदी के कारण पूरा देश बैंक के बाहर लाइन लगा रहा है। सरकार लोगों की  सहायता करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी बीच वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार अभी नए 1000 के नोट लाने के बारे में नही सोच रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि  कि गुरुवार शाम तक 22,500 एटीएम में नए नोटों के हिसाब से परिवर्तन कर दिया जाएगा। इससे अधिक लोगों को धन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को एटीएमों से 500 और 2000 के नोट भी मिलेंगे। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने गुरुवार सुबह बैंकों से नोट बदलने की सीमा को 4500 रुपए से घटाकर 2 हजार कर दिया है। इस फैसले के वित्त मंत्रालय ने कहा कि लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे थे।सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि इन्हें पुराने नोट बदलने की इजाजत इसलिए नहीं दे रहे क्योंकि ये फिर मनी एक्सचेंजर बन जाएंगे। वित्त मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस साहसी कदम को देश की विकास का सबसे बड़ा कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम के साहस से काला धन रख रहे लोगों की नींद उड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top