National News

अमरनाथ यात्रा की बस पर आंतकी हमला…

Ad

 

नई दिल्ली: जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा की बस पर आंतकी हमले ने देश में हड़कंप मचा दिया है। इस आतंकी हमले में 6 यात्रियों की मौत हुई है वही 10 यात्री जख्‍मी भी हुए हैं। मीडिया को मिल रही खबर के अनुसार कई यात्री घायल है और उनकी हालात नाजुक है।पुलिस का कहना है कि आंतकियों का निशाना यात्री नही बल्कि सीआरपीएफ का काफिला था।जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने शाम को एक बस पर फायरिंग की। यह बस अमरनाथ यात्रियों को बालटाल से मीर बाजार ले जा रही थी। फायरिंग में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए।एएनआई के मुताबिक जिले के बांटिगू क्षेत्र में यह हमला हुआ है जहां पुलिसकर्मी अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे थे। हमले में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।हमले के चलते जम्‍मू हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top