Breaking News

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल की संदिग्‍ध हालत में मौत

Ad

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की अचानक हुई मौत से पूरा देश सकते में है। कलिखो पुल  के शव को संदिग्‍ध हालत में बरामद किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। उनका शव घर से ही बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से डिप्रेशन से पीड़ित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

करीब छह महीने तक राज्य के सीएम रहे पुल का शव घर में पंखे से लटका मिला। हालांकि मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top