National News

अलग लिस्ट जारी करने से मुलायम नाराज, अखिलेश को भेजा नोटिस

Ad

लखनऊ-यूपी चुनाव को लेकर सपा में टिकट बंटवारे पर जंग जारी है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अलग से विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी करने पर नाराज बताये जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अखिलेश को नोटिस भेजा है। इसी के साथ ही बयानबाजी करने के लिए रामगोपाल यादव को भी नोटिस भेजा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को अखिलेश यादव ने 235 उम्मीदवारों की अपनी अलग लिस्ट जारी की थी उसके बाद शिवपाल यादव ने 68 और नाम घोषित किए।

ADVERTISEMENTS Ad

आज शिवपाल ने तीन और नामों की घोषणा की। दोनों गुटों की लखनऊ में अलग-अलग बैठकें चली। रामगोपाल यादव ने कहा कि अब समझौते की गुंजाइश कम ही है। रामगोपाल ने कहा कि 3 दिन इंतजार करें सब साफ हो जाएगा। रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा के सिंबल पर अखिलेश के लोग ही चुनाव लड़ेंगे। इस बीच पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव  ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी के उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है। इससे पहले शिवपाल यादव मुलायम सिंह से मिले। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे हैं।

सपा में मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। 32 घंटे में सपा की तीन लिस्‍ट आने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि मैं अखिलेश यादव के साथ हूं। उनके विरोधी मेरे विरोधी होंगे। अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

अखिलेश के 235 उम्मीदवारों की लिस्ट में 171 मौजूदा विधायकों के नाम हैं, यानी 171 पुराने विधायकों को टिकट दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए अखिलेश ने 235 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सीएम अखिलेश के मुताबिक बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का भी जल्द ऐलान कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह के कुनबे में अब टिकट बंटवारे को लेकर फिर लड़ाई छिड़ी हुई है। मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए सपा के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो अखिलेश के कई समर्थकों का पत्ता साफ कर दिया। सीएम अखिलेश ने अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई और अब अलग से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top