Regional News

अल्मोड़ा: नाबालिग से रेप, बच्चे को दिया जन्म, हैरत में परिवार

Ad

अल्मोड़ा: नाबालिग लड़की के मां बनने की खबर ने पूरे जिले को सकते में डाल दिया। खासकर परिवार को जिसने अंदाजा भी नहीं लगाया कि कुछ ऐसा होने वाला है। 14 साल की लड़की को हुई प्रसव पीड़ा होने के बाद पूरा मामला सामने आया। नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया और  बच्चे के पिता के नाम का भी खुलासा कर दिया।नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने की घटना से गांव में खलबली मच गई। साथ ही परिवार के लोग भी दंग रह गए। मामला चौखटिया के राजस्व क्षेत्र धनस्यारी का है। मीडिया को मिली खबर के अनुसार परिवार इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। घटना का खुलासा होने के बाद पूछताछ में छात्रा ने आरोपी युवक का नाम पंकज मेहरा बताया। पंकज चौकोड़ी रामपुर निवासी है। उसने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़िता परिवार ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व उपनिरीक्षक इसरार अहमद ने आरोपी के खिलाफ पास्को के तहत मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच के लिए कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की गुजारिश भी की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top