Sports News

अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बनाया अनोखा रिकार्ड

Ad

 नई दिल्ली- बेंगलुरु टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जडेजा ने बेंगलुरु टेस्ट में 7 जबकि अश्विन ने 8 विकेट लिए। जिसकी बदौलत भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में बराबरी कर ली है। इसी के साथ आईसीसी की रैकिंग में भी इन दोनों से अनोखा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।बेंगलुरु टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद ये दोनों सयुंक्त रुप से टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन गेदबांज बन गए है।इन दोनों के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग मे 892 अंक है।ऐसा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ है जब दो स्पिन बॉलरों ने ये कारनामा किया है.इससे पहले 2008 में डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन ने ये उपलब्धि हासिल की थी। मगर स्टेन तेज़ और मुरलीधरन स्पिनर बॉलर थे।इसके अलावा ये पहली बार हुआ है कि जब ये रिकार्ड बनाने वाले खिलाड़ी एक ही देश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

अश्विन ने बेंगलुरु टेस्ट में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में आठ विकेट चटकाए और पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी (266 विकेट) को पीछे छोड़कर 269 विकेटों के साथ भारत के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज बने।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top