Sports News

पहाड़ के ऋषभ पंत ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, ICC ने दी खुशखबरी

Ad

हल्द्वानी: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर इतिहास रचा है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में उन्हें छठा स्थान मिला है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई विकेटकीपर टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में नाम दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत की इस कामयाबी का पता चलने के बाद क्रिकेट फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। पंत के लिए ये साल किसी सपने से कम नहीं हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज़ के हीरो रहे थे। उनके प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम ने सीरीज़ को अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल-14 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया।

ऋषभ पंत टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में 747 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं। ऋषभ पंत ने सिर्फ 23 साल की उम्र में ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर 6 पर ऋषभ पंत के अलावा टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हैनरी निकोल्स भी संयुक्त रूप से नंबर 6 पर हैं। तीनों खिलाड़ियों की झोली में 747 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 814 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 919 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय टीम से 7 खिलाड़ी अब तक टेस्ट रैंकिग में पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, दिलीप वेंगसरकर और गौतम गंभीर शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top