National News

असम में भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Ad

नई दिल्ली। असम में मंगलवार को एक बार फिर धरती कांपी। भूकंप की तीव्रता 3.1 और 5.5 बताई जा रही है। राहत देने वाली बात ये है कि कोई भी जानमान के  नुकसान की खबर नही है।मौसम विभाग के अनुसार गुवाहाटी और राज्य के अन्य स्थानों पर 3.1 तीवता का पहला झटका सुबह 5.30  पर आया। इसका केंद्र राज्य के कारबी आंगलोंग जिले में धरती से दस किलोमीटर नीचे स्थित था।

ADVERTISEMENTS Ad

जबकी दूसरी बार धरती  सुबह 7.41 पर कांपी। इसका केंद्र म्यांमा-भारत क्षेत्र में जमीन से 100किमी नीचे स्थित था।

शिलांग से मिली खबर के अनुसार मेघालय और ज्यादातर पूर्वोत्तर इलाके में भी मध्यम तीव्रता का एक झटका महसूस किया गया।क्षेत्रीय के भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि सुबह 7.11 पर 5.5 तीव्र के भूंकप के झटके महसूस किया गए और इसका केंद्र मणिपुर के नजदीक म्यांमा बताया जा रहा है। यहां भी जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top