CM Corner

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की

Ad

शनिवार सांय मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की. प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी विभिन्न मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को सौंपा.

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी यथोचित मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा, सोमवार को इस विषय में सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा भी की जायेगी.

मुख्यमंत्री के आश्वासन के पश्चात् प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को वापस लेने की बात कही.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार भी उपस्थित थे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top