Uttarakhand News

आईपीएल में छाया उत्तराखण्ड का बेटा, ऋषभ पंत ने दिखाया पहाड़ी पावर

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल सीजन-11 की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। अभी तक फैंस को कई सुपरहिट मुकाबले देखने को मिले है। शनिवार को दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए रोमांचक मैच खेला गया। दिल्ली ने मुंबई को 7 विकेट से हारते हुए प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की। वहीं मुंबई की ये तीसरी हार है। दिल्ली के लिए एक बार फिर ऋषभ पंत ने महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस पारी ने दिल्ली को 195 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। बता दे कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से बल्लेबाजी में सूर्य कुमार यादव 53,इवन लुइस 48, ईशान किशन 44 और रोहित शर्मा 18 रन बनाए। इस तरीके की शुरुआत मुंबई ने की थी उस लिहास ने टोटल में 50 रन कम बनाए। एक वक्त पर मुंबई के बल्लेबाज 15 रनों की ऊपर की औसत से बल्लेबाजी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य चुनौती पूर्ण जरूर था लेकिन दिल्ली ने बल्लेबाजों ने पहली बॉल से मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी। गौतम गंभीर (15) और जेसन रॉय (91 नाबाद) ने पहले विकेट के लिए मात्र 31 गेंदों में 50 रन की साझेदारी कर टीम के शानदार शुरुआत दिलाई। गंभीर के आउट  होने के बाद टीम के बल्लेबाजों से उम्मीदें थी कि वो इस रन रेट के साथ लक्ष्य की ओर बड़े। कप्तान गंभीर ने टीम का सबसे महत्वपूर्ण जगह उत्तराखण्ड के ऋषभ पंत को दी। पंत कप्तान के भरोसे पर खरे उतरें और शानदार 47 रनों की पारी खेली। पंत के आउट होने के बाद रॉय ने टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी ली और उसे पूरा भी किया। इसके साथ ही दिल्ली ने साल 2018 में आईपीएल में अपनी जीत का खाता भी खोला। ऋषभ ने आईपीएल सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। इस पारी में पंत ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद गंभीर ने उनपर भरोसा जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top