Sports News

आईपीएल में दिखाई देखा आर्यमान विक्रम बिड़ला , कीमत आपको हैरान करेगी

Ad

हल्द्वानी: आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की निलामी हो चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी लीग के लिए 27 और 28 जनवरी को ऑक्शन हुआ, जिसमें टीम मालिकों ने अपना करोड़ों रुपए लगाकर मजबूत टीम चुनी। इस नीलामी में 360 भारतीयों सहित कुल 578 खिलाड़ी शामिल हुए। आईपीएल में कोई करोड़ लेकर खुश रहता है तो कही लाखों रुपए से भी जिंदगी बदल जाती है। इस लिस्ट में अंडर-19 विश्वकप खेल रहे पृथ्वी शॉ (दिल्ली डेयरडेविल्स) शुभम गिल (केकेआर) और कमलेश नगरकोटी (केकेआर) का नाम भी शामिल है। तीनों ही खिलाड़ी अपने मौजूदा प्रदर्शन के कारण आईपीएल की लिस्ट में युवा करोड़पति बन गए।

ADVERTISEMENTS Ad

अरबपति के बेटे को मिलेंगे केवल 30 लाख

आईपीएल में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके परिवार की गिनती भारत के अमीरों में होती है लेकिन उसे आईपीएल खेलने के केवल 30 लाख रुपए ही मिलेंगे। हम बात कर रहे कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान विक्रम बिड़ला की जिन्हें  राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।आर्यमान बिड़ला ने पिछले साल ही  अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की। उन्होंने अपना पहला सीज़न मध्य प्रदेश के लिए खेला। बता दें कि पहले आर्यमान मुंबई में खेलते थे, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद जब वह मुंबई रणजी टीम में जगह नहीं बना सके, तो उन्होंने मध्य प्रदेश का रुख कर लिया। आर्यमान विक्रम बिड़ला को बचपन से क्रिकेट का शौक है। कुछ दिन पहले एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में  आर्यमान ने बताया कि वो क्रिकेट के लिए घर भी छोड़ने को तैयार है। उन्हें व्यापार में कोई रूचि नहीं हैं और वो केवल भारतीय टीम में खेलने के सपना देखते है।

आर्यमान आज निलामी के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं क्योंकि उनके पिता अरबपति है और उन्हें केवल 30 लाख रुपए में खरीदा गया है। दूसरी ओर रिक्शा चालक के बेटे मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने दो करोड़ 60 लाख में खरीदा। सिराज भारत के लिए टी-20 खेल चुके है और उनका आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। यही कारण से उनकी टीम ने उनपर भरोसा दिखाया और ज्यादा बोली लगाई।

क्रिकेट के बारे में क्या कहता है आर्यमान आप ही सुनिए-नीचे वीडियो अगली स्लाइड पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top