News

आरबीआई के नए गवर्नर की रेस में सुबीर गोकर्ण का नाम आगे !

Ad

नई दिल्ली।एनआरपी। आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने रघुराम राजन और वित्त सचिव शशिकांत दास से मुलाकात की। केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह के संकेत नहीं मिले हैं कि वो कब नए आरबीआई गवर्नर के नाम का ऐलान करेगी। लेकिन इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि सरकार इस हफ्ते मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक से पहले इस संबंध में ऐलान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण की रघुराम राजन और वित्त सचिव से मुलाकात के बाद इस बात की ज्यादा संभावना है कि उन्हें आरबीआई गवर्नर की कमान दी जा सकती है।

हालांकि आरबीआई गवर्नर की रेस में मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमनियन, नीति आयोग के सीईओ अरविंद पनगढिय़ा, वल्र्ड बैंक के मुख्य आर्थिक विशेषज्ञ कौशिक बसू, एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्ट का नाम भी सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top