Uttarakhand News

आर्यन को मिला विश्वकप जीत के तोहफे का रिर्टन गिफ्ट,खुशी में झूमें शहर के क्रिकेटर्स

Ad

हल्द्वानी: भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर-19 विश्वकप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। खिलाड़ियों के घर खुशी का माहौल दिवाली जैसा नजर आ रहा है। हल्द्वानी भी अंडर-19 विश्वकप के इतिहास में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। हल्द्वानी के आर्यन जुयाल भारतीय टीम का हिस्सा थे। शहर को भी आर्यन से विश्वकप का तोहफा चाहिए था। आर्यन ने शहर को एक शानदार तोहफा दिया तो कैसे शहर अपने चमकते हुए सितारे को खाली हाथ रहने देता।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस वक्त भारतीय टीम फाइनल मुकाबला खेल रही थी उसी दौरान हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हो रहा था। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम को 22 रनों से मात दी। इस जीत को हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के कोच दान सिंह कन्याल ने आर्यन के लिए गिफ्ट करार दिया है।

हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में आयूष बसेरा ने 31 बॉलो में शानदार 54 रनों की पारी खेली। वही रक्षित ने 23 रन बनाए और टीम के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 173 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 25 ओवर में केवल 151 रन ही बना सकी। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम ने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश तो पूरी की लेकिन वह हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों का तोड़ नहीं निकाल सके। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से रक्षित ने 35 और इशान ने 25 रन बनाए। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में आयूष बसेरा दो विकेट लिए।

इस मैच को आर्यन को तोहफे के तौर पर देखा गया क्योकि आर्यन ने भी हल्द्वानी स्टेडियम से ही अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी। क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल और दान सिंह भंडारी ने अंडर-19 भारतीय टीम जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये केवल जीत नहीं बल्कि विश्वक्रिकेट को संदेशा है कि आने वाला साल क्रिकेट को भारतीय क्रिकेट को ऊंचाई तक पहुंचाएगा। वीडियो देखे नीचे अगली स्लाइड पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top