Sports News

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया- मेहमान टीम को 48 रनों की बढ़त, 4 विकेट शेष

Ad

बेंगलुरू- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन बराबर रहा लेकिन मैच में ऑस्ट्रेलिया भारत से आगे। भारत के पहली पारी के स्कोर 189 को पिछड़ते हुए मेहमना टीम ने 48 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान में 237 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला दिन 40 रनों पर खत्म किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे दिन का पूरा हाल-

  • भारत को पहली सफलता आर आश्विन ने दिलाई। अश्विन ने डेविड वॉनर को 33 रनों पर आउट किया।
  • उसके बाद जड़ेजा ने कप्तान स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा, स्मिथ ने 8 रन बनाए।
  •  ऑस्ट्रेलिया के तीसरे विकेट के लिए मैट रेनशॉ और शॉन मार्श के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई।
  • रेनशॉ ने 60रनों की पारी खेली वही मार्श ने 66 रन बनाए। दोनों की पारी के बदौलत ही मेहमान टीम बढ़त बनाने में कामयाब रही।
  • मार्श ने वेड के साथ छठे विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 220 तक पहुंचाया। 
  • मैथ्यू वेड (25) और मिशेल स्टार्क (14) नाबाद लौटे।
  • अश्विन, उमेश और ईशांत को एक-एक सफलता मिली। वही जडेजा ने तीन विकेट लिए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top