National News

इंसानियत पर लगा कलंक, 8 महीने की बच्ची से भाई ने किया रेप

Ad

नई दिल्ली: देश की राजधानी से आ रही खबर ने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार किया है। ऐसा कलंक इंसानियत पर लगा है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। राजधानी दिल्ली में आठ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है। मामला नेता जी सुभाष प्लेस का है। जहां आठ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है। पीडित का चचेरा भाई आरोपी है। मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई ने को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक यह बच्ची का परिवार दिल्ली के शकूरपुर इलाके में रहता है। इसी मकान में आरोपी सूरज (28) भी अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को दोपहर में घर पर  कोई नही था और बच्ची अकेली थी। बता दे कि आरोपी सूरज की शादी हो चुकी है। घटना के दिन उसने शराब पी हुई थी और बच्ची को अकेला देख उसने रेप जैसा घिनौना काम कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरा देश सकते में हैं।

पुलिस ने बताया है कि बच्ची का पिता दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसकी मां कॉलोनी के घरों में साफ-सफाई करती है। अपने काम के वजह से ही दोनों रविवार को घर से बाहर थे। मामला सामने तब आया जब बच्ची की मां घर पहुंची। उसने देखा की बच्ची खून से लथपथ है और वो लगातार रो रही है। पहले उसे कुछ समझ में नहीं आया। उसने जब पूछताछ की तो  पता चला कि दिन में बच्ची को आरोपी चचेरा भाई खिला रहा था।

परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को इस वारदात की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची का मेडिकल कराए जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top