National News

इजरायल इज इंडियाज़ रियल फ्रेंड : पीएम मोदी

Ad

इजरायल दौरे के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के नाम की शुरुआत आई से होती है। आई फॉर इंडिया और आई फॉर इजरायल यानी इंडिया इजरायल के लिए है और इजरायल इंडिया के लिए है।उन्होंने कहा कि आई विद इजरायल और आई विद इंडिया यानी इंडिया इजरायल के साथ और इजरायल भारत के साथ। इसके अलावा मोदी ने इजरायल का मतलब इजरायल इज रियल फ्रेंड बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति कहा कि आप प्रोटोकॉल तोड़कर लेने आए। यह आपका सवा सौ करोड़ भारतीयों के प्रति प्रेम है। वह इजरायल में हुए स्वागत से अभिभूत हैं। वहीं, इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि उनको अपनी भारत यात्रा याद रहेगी। यह दोनों देशों की दोस्ती के लिए ऐतिहासिक दिन है।इससे पहले मंगलवार को मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर इजरायल दौरे पर पहुंचे, जहां इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।

 

 

न्यूज़ सोर्स-न्यूजरुमपोस्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top