Uttarakhand News

उत्तरकाशी: एक आग ने उजाड़ दिया पूरा गांव, 25 घर खाक और 200 मवेशी भेंट चढ़े

Ad

 

देहरादून: पहाड़ी इलाकों में गर्मी के साथ जंगलों में आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा लोगों की लापरवाही के कारण भी जंगलों में अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आती है। गुरुवार को उत्तरकाशी के गांव में लगी आग ने पूरे गाव को तबाह कर दिया। घटना मोरी विकासखंड के सावनी गांव में भीषण आग की चपेट में आकर 25 घर राख हो गए। सैकड़ों लोगों के सिर से घर छिन गया वहीं दो सौ से ज्यादा मवेशी आग की चपेट में आने से उनकी भेंट चढ़ गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 200 किलोमीटर दूर सावणी गांव में अधिकतर घर लकड़ी के बने हुए थे। जब आग लगी तो इसे बूझा पाना इस कारण से मुश्किल हो गया।यह गांव हिमाचल की सीमा से लगा है। गुरुवार की रात गांव में किन्हीं कारणों से एक घर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे के बाद गांव में केवल 2 ही घर बच पाए है।

 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

 

साउथ अफ्रीका में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली विराट एंड कपंनी टीम इंडिया अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज 5-1 से अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम इस मुकाबलें में कई खिलाड़ियों को मौका दे सकती है क्योंकि सीरीज़ टीम ने जीत ली है और उस लिहाज से टीम को कोई खतरा नहीं है। बल्लेबाजी में मनीष पांडे को मौका मिलने के आसार हैं। भारत के लिए सीरीज को 5-1 से रोकने का काम बारिश कर सकती है। मौसम विभाग की मानें को आखिरी मैच के दौरान मैदान पर होने वाली बारिश बड़ी बाधा बन सकती है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि भारी बारिश की वजह से इस मुकाबले में बार-बार बाधा पड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक सेंचुरियन में गुरूवार को भी बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी यहां पर लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वजह से इस वनडे सीरीज़ के छठे मैच में खलल पड़ सकता है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top