Uttarakhand News

उत्तराखंडः राहुल गांधी ने बताया 72 हजार का फंडा , गंगा पर मांगा जवाब

Ad

देहरादूनः लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राष्ट्रीय नेता हर एक राज्य में आने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं।इन सब राज्यों में देवभूमी उत्तराखंड भी नेताओं की पहली पसंद माना जा रहा है। यही कारण है कि पहले प्रधानमंत्री फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड का दौरा किया । इस सबके बीच 6 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरिद्वार, पौड़ी और अल्मोडा का दौरा किया।राहुल ने हरिद्वार में नमस्कार से अपना भाषण शुरू किया। सबसे पहले गंगा की बात करते हुए कहा कि में हरिद्वार की जनता से पूछता हूँ कि क्या अपने देखा कि गंगा साफ हुई, साथ ही कई मुद्दो पर बात की । राहुल ने जनता को भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो वह 72 हजार रुपये प्रति वर्ष की बात पर जरूर अमल करेंगे। साथ ही भाजपा पर वार करते हुए कहा की भाजपा कांग्रेस से 72 हजार पर सवाल कर रही है। पर क्या भाजपा ने 15 लाख रुपये देने का वादा पुरा किया। राहुल भाजपा के ऊपर जमकर बरसे राहुल ने बोला कि वह तो केवल 3 लाख 60 हजार रुपये देने की बात कर रहे है वह भी 5 साल में तो भाजपा को परेशानी क्यों हो रही है।  राहुल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा, भोजन का अधिकार व जमीन का अधिकार दिया। मोदी जी आए नोटबंदी से लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया। आपके जेब से पैसा निकाल लिया। हमारा पहला लक्ष्य गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करना है। कहा कि नोटबंदी व गब्बर सिंह टैक्स से अर्थव्यवस्था रुक गई है। इससे इंजन बंद हो गया है। इंजन की चाबी मोदी ने नीरव मोदी, मेहूल चौकसी, अनिल अंबानी और विजय माल्या को दे दी है। अंत में राहुल गांधी ने उत्तराखंड की जनता से कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देने की बात करी । साथ ही कांग्रेस के हर एक प्रत्याशी का भी नाम लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top