Uttarakhand News

उत्तराखंड की राज्यपाल बनीं बेबी रानी मौर्या, पहले संभाल चुकी है यें जिम्मेदारी

Ad

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश की भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल होंगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग की सदस्या बेबी रानी मौर्या आगरा शहर की मेयर रह चुकी हैं। वह आगरा के बालूगंज में रहती हैं और राज्य महिला आयोग में भी रह चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार की दोपहर केंद्र सरकार ने सात राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। अभी डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल हैं। 8 जुलाई को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। नयी नियुक्ति होने तक उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा गया था। इस बीच चर्चा यह थी कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक को उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। परंतु केन्द्र ने कार्यवाहक राज्यपाल बनाने के बदले बेबी रानी मौर्या को स्थायी तौर पर उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top