Uttarakhand News

उत्तराखंड में नोटा ने उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ा

Ad

हल्द्वानी– उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सूबे के लोगों ने नोटा पर भी जमकर बटन दबाया.राज्य में नोटा को मिले वोटों की संख्या बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी के बाद चौथे नंबर पर रही जो यहां के क्षेत्रीय दलों से भी अधिक है। यहां करीब 50408 लोगों ने नोटा को पसंद किया।नोटा को क़रीब एक प्रतिशत वोट मिला है। नोटा ने राज्य में कई जगह प्रत्याशी को हराने में अहम भूमिका निभाई। दो विधानसभा सीटों पर जीत और हार के अंतर से ज्यादा नोटा को वोट मिले । सोमेश्वर सुरक्षित से जीतने वाली कांग्रेस की बागी करोड़पति रेखा आर्या ने बीजेपी के टिकट पर 710 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि नोटा को 1089 वोट मिले।इसी तरह पूर्व विधानसभा स्पीकर और एक भी चुनाव नहीं हारने वाले कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल ने 390 वोटों से जीत दर्ज की और यहां नोटा बटन दबाने वालों की संख्या 896 रही। नोटा था मतलब होता है (नॉट ऑफ द अवब) मतलब आपको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है। सबसे बड़ी बात ये दोनों इलाके ग्रामीण हैं।मतलब नोटा को लेकर जागरुकता सब तबके में है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top