Regional News

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली: मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

भवाली:नीरज जोशी: उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने भवाली डिपो में  मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक में यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान कर्मचारी यूनियन द्वारा दिए गये 4 सुत्रीय मांग पत्र पर निगम प्रबंधक द्वारा कोई  फैसला ना लिए जाने पर सवाल खड़े हुए।पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों में फैसला नहीं लेने पर आक्रोश जताया। आउटसोर्स कर्माचारियों को तदर्थ  कर्मचारी घोषित करने के लिए लंबे समय से गुहार लगाई जा रही है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग की सिफारिसों को तत्काल लागू करने के लिए कर्मचारियों से कई वादे किए गए है,लेकिन अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया गया है।कार्यालय सहायक से सीधे सहायक स्टेशन प्रभारी बनाये जाने पर जोर दिया गया है। वही कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द मांग पूरी नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों का लंबे समय से देह भुगतान भी नहीं हुआ है।  भवाली डिपो के कर्मचारी यूनियन के सभी सदस्य 16,8,2017 की मध्य रात्री से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। जिससे यात्रियों व स्कूली छात्राओं  को होने वाली असुविधा के लिये निगम प्रबंधक जिम्मेदार रहेगा।

बैठक मैं  कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष एल,डी, पालीवाल ने सभी कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार में रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि  हमारी सारी मांगे जायज है जल्दी ही पूरी होगी । इस मौके पर मोहन भट्ट ,अरुण सिंह, जावेद अली मोहन असवाल नरेश पाल सुधीर कुमार विनोद जोशी रूप किशोर प्रकाश बिष्ट पंकज जोशी कैलाश ,सुभाष चन्द ,मो हसमत ,दीपक खत्री, कौशल किशोर, दिनेश जोशी बीरबल  टम्टा आदी लोगों ने समर्थन देने की बात कही।

To Top