Uttarakhand News

उत्तराखंड से विवेक ओबेरॉय का है खास रिश्ता , सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिले

Ad

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने शिष्टाचार भेंट की , और पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्यटन पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही शांति का वातावरण है। मुलाकात के दौरान उनके मध्य प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा भी हुई। ओबेरॉय ने कहा कि उत्तराखंड से उनका खास लगाव है और वे अकसर यहां आते हैं। इस समय विवेक अपनी आने वाली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के लिए उत्तराखंड आये हुए है। बता दे कि बायोपिक में पीएम मोदी को लकड़ी के घरों में रहते और साधना करते हुए दिखाया जाएगा। जिसके लिए यहां पहले सेट तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग के लिए गुजरात व दिल्ली के अलावा हिमालयी क्षेत्र के कुछ स्थानों को देखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बड़ी खबर: कल भारत वापस जाएंगे विंग कमांडर अभिनंदन, पाकिस्तान के पीएम इमरान ने किया ऐलान

पाकिस्तान ने अपने ही पायलट और विमान को बताया भारतीय !

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग सम्बन्धित सभी प्रकार के अनुमोदन हेतु सिंगल विण्डो सिस्टम लागू किया गया है। राज्य को फिल्मों के निर्माण हेतु अनुकूल वातावरण बनाने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी, हर्षिल, त्रिजुगी नारायण जैसे अनेक स्थान फिल्मों के फिल्मांकन के लिए लोकप्रिय है। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फिल्मों के फिल्मांकन के लिए फिल्म जगत को आकर्षित करने के लिए सराहनीय पहल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top