Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के 54 अफसरों को स्वंतत्रता दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर नोटिस

Ad

देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुपस्थित अधिकारियों की सूची तलब की है।  परेड ग्राउंड के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की फुटेज से गायब अफसरों को शो कॉज नोटिस भेजा जायेगा।  संतोषजनक कारण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ की जायेगी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। खुद सीएम ने इस मामले में दखल दिया है।इसी तरह से सभी विभागाध्यक्षों से भी अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों की मांगी गयी सूची। स्वतंत्रता दिवस समारोह में  46 अपर सचिव, 5 प्रभारी सचिव, 2 सचिव, 1 प्रमुख सचिव नदारत रहे थे। अब इन सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सीएम त्रिवेंद्र रावत देश से जुड़े मुद्दो को बड़ी गंभीरता से ही लेते है। उनकी कार्रयशैली पीएम मोदी से मिलती है। उन्होंने कुछ माह पहले स्वागत में फूलों की जगह किताबे देने का आग्रह किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:इन दवाओं के सेवन से गले का संक्रमण होगा दूर

इस मामले पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी यह साफ कर दिया है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार जरूर कार्यवाही करेगी।क्योंकि कार्यक्रम में अधिकारियाें का ना आना बहुत ही शर्मनाक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top