Uttarakhand News

उत्तराखण्ड बजट : वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने खोला पिटारा, पूर्व सीएम ने किया विरोध

Ad

देहरादून: विधानसभा सत्र आज विपक्ष के विरोध के इर्द गिर्द रहा। विपक्ष ने एनएस-74 घोटाले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस विरोध से सत्र को स्थगित भी करना पड़ा। इन सबके बीच वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने साल 2017-2018 के लिए बजट पेश किया।ये बजट थोड़ा खास है क्योंकि इसमें पेपल वर्क नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:हल्द्वानी का सरकारी अस्पताल कर रहा है वसूली

वित्त मंत्री ने 39957 रुपए का बजट पेश किया। सरकार ने इस बजट में चारधाम यात्रा, गांवों को सड़क से जोडने , विश्वविद्यालय में वाईफाइ सुविधा, निर्धन छात्रों को फ्री लेपटॉप,2022 तक हर किसी को घर, ग्रामपंचायत कार्यालय का आधुनिकरण ,5 वर्ष में वैकल्पिक ऊर्जा से कुल 10% बिजली सप्लाई, वाहनों का पंजीकरण ऑनलाइन व्यवस्था जैसी व्यवस्था पर जोर दिया है।

पूरा बजट एक क्लिक में जानने के लिए:

https://budget.uk.gov.in/pages/display/112-budget-2017-18

 

बजट के ऐलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे दिशाहीन बजट करार दिया है जिसमें कोई विजन ही नहीं है। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने हरीश रावत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विफलताओं को हमारे ऊपर थोप रही है।  पिछली सरकार के बजट में कोई पंख ही नही थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट हर वर्ग के लोगों के लिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top