News

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में मां और बेटी से गैंगरेप, 15 हिरासत में, थानाप्रभारी निलंबित

Ad

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नाम पर पहले से बढ़ती गुंडागर्दी के कारण कुछ खबरों में रहता है। देश के सबसे बड़े राज्य में लोग सुरक्षा को लेकर काफी चिंता में रहते है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बुलंदशहर में एक मां और बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार को शायद पता नही था कि दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके साथ कुछ ऐसा होगा कि उनकी जिन्दगी इधर से उधर हो जाएगी।  नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार को 5 बदमाशों ने कार से रोककर   पहले लूटपाट की और फिर मां-बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी काली करतूत को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  पुलिस को आदेश दिया है कि  24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी हो। पुलिस ने  मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पूरे प्रदेश में 15 टीमें रवाना कर दी है। पुलिश ने कुछ लोगों को  हिरासत में लिया है और फिलहाल पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर की माने तो बदमाशों ने सबसे पहले कार में सवार परिवार को बंधक बनाकर खेत में ले गए और लूटपाट को अंजाम दिया । इसके बाद इंसीनियत की नींव के साथ खिड़वाड़ करते हुए मां और बेटी के साथ रेप किया।शुक्रवार की रात पीडित परिवार नोएडा से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जा रहा था। बुलंदशहर  उनकी कार की टक्कर किसी धारदार चीज़ से हो गई। कार की टक्कर होने के बाद एक व्यक्ति कार को देखने उतरा ही था कि बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया ।  पांच आदमियों के झुंड ने परिवार को पास के खेत में घसीटकर उनके साथ लूटपाट और बलात्कार किया। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अफसर के अनुसार आरोपियों ने परिवार के अादमियों को रस्सी से बांध दिया और महिला और उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दूसरे दिन की सुबह जब परिवार का एक सदस्य रस्सी खोलने में सफल रहा और फिर उसने मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में की। जिस मार्ग में ये घटना हुई है वो हाईवे दिल्ली और कानपुर को जोड़ता है। घटनास्थल से महज़ 100 मीटर की दूरी पर एक पुलिस पोस्ट भी है। इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को तैनात किया गया है। मामले में कोतवाली देहात थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top